फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

Wed, 22 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर बुधवार को नगर निगम प्रशासन का डंडा चला। क्लब चौराहे से झील की पुलिया तक नाले के ऊपर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट एसबीएस यादव के नेतृत्व में शाम पांच बजे जलेसर रोड क्लब चौराहे से शुरू हुआ। अफसरों के काफिले को देखते हुए चौराहे पर फुटपाथ घेर कर खड़े ठेल वाले भागने लगे। नगर निगम कर्मचारियों ने फुटपाथ पर रखे बैंच, तख्त को जब्त कर वाहनों में भरना शुरू कर दिया कई स्थानों पर नाले से आगे दुकानों के बोर्ड रखे नजर आए। नाले के ऊपर रखे खोखों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। दुकानदारों से पांच हजार का जुर्माना वसूला और चार के चालान काटे। अभियान में प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, छकौड़ीलाल शामिल थे। सिरसागंज नगर पालिका के निखलेश जैन ने बताया कि 27 मार्च से अतिक्रमण हटाओ अभियान इटावा रोड, दूसरे दिन अरांव रोड, डाकघर तिराहे से इस्लामियां स्कूल तक चलाया जाएगा।

अब 28 से चलेगी जेसीबी
टूंडला (ब्यूरो)। नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को 27 मार्च तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। अगर नहीं हटा तो 28 मार्च से जेसीबी चलाई जाएगी। एसडीएम संगमलाल यादव ने बताया नगर से अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें