फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वैड का गठन, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 22 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वैड का गठन, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसपी अजय कुमार ने बुधवार को फिरोजाबाद और शिकोहाबाद में एंटी रोमियो स्क्वैड का गठन किया। टीम को सुभाष तिराहे पर हरी झंडी दिखाकर ड्यूटी प्वांइटों पर भेज दिया।  
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार ने कहा महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचने के साथ ही घटना की जानकारी करते संबंधित थाना पुलिस को अवगत कराया जाएगा। छात्राओं के स्कूल, कालेज के आसपास सक्रिय रहने वाले युवकों पर भी नजर रखनी होगी। यदि कोई व्यक्ति खड़ा मिलता है तो उससे पूछताछ करने के साथ ही खड़े होने का कारण पूछा जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी, कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा, कोतवाल दक्षिण केपी सिंह आदि मौजूद थे। शिकोहाबाद में एंटी रोमियो स्क्वैड का गठन एएसपी (ग्रामीण) विकास कुमार वैद्य ने टीम को हरी झंडी दिखाकर किया। स्टेशन रोड स्थित महिला कालेजों के बाहर चेकिंग अभियान भी चलाया गया। बिना कागजात के अनेक गाड़ियां पकड़ी गईं। इस मौके पर सीओ अजय कुमार व सीओ सिरसागंज राजेंद्र सिंह यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें