सिरसागंज थाना क्षेत्र के कौरारा रोड स्थित सिरसानदी किनारे सोमवार को महिला की निर्वस्त्र अवस्था में लाश मिली। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं लेकिन उसका निर्वस्त्र होना पुलिस को भी संशय में डाल रहा है।
सोमवार की दोपहर ग्राम अहमदपुर निवासी वीरभान सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि सिरसानदी में खेत के पास एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो चुकी थी। महिला के शव पर कोई वस्त्र नहीं था। उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच लग रही थी। पुलिस ने व ग्रामीणों ने महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नही दे पाया। अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद कोई शव को डाल गया है। पुलिस ने वीरभान की सूचना पर घटना को दर्ज करते हुऐ शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।