फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कर्मचारियों ने प्रतियां जला किया विरोध

Tue, 28 Jan 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कर्मचारियों ने यूपीएस की प्रतियां जलाकर किया विरोध।  - फोटो : कर्मचारियों ने यूपीएस की प्रतियां जलाकर किया विरोध।
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) की राष्ट्रीय कर्मचारी समिति के आह्वान पर मंगलवार को विकास भवन में शिक्षक कर्मचारियों ने यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) की प्रति जलाकर ओपीएस लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम प्रकाश कुशवाह ने सरकार को कर्मचारियों-शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी। अटेवा के कोषाध्यक्ष गौरी शंकर बिंद, नेत्रपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, जावेद अली, योगेश चंद यादव, शिवा मैसी ने संयुक्त रूप से यूपीएस को जहर के समान बताया है। यूपीएस और नई पेंशन स्कीम की प्रति जलाते हुए विरोध दर्ज किया। इस दौरान मुलायम सिंह, रमन शर्मा, सोनू वर्मा, नरेंद्र मौर्या, रामपाल सिंह, नूरज्जमा, अवधेश, सुखवीर सिंह, संजय सिंह, रघुवीर सिंह, चंद्रभान सिंह, राणा प्रताप, देशराज भी रहे।
वहीं शिकोहाबाद में अटेवा आगरा मंडल के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पाली इंटर कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं, लिपिकों एवं कर्मचारियों यूपीएस के विरोध प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि यूपीएस शिक्षकाें एवं कर्मचारियों के साथ छलावा है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिलामंत्री राजीव शर्मा, राजपाल सिंह, हरिपाल, प्रेम स्वरूप, शशांक भट्ट, हरिओम, सोनम पालीवाल, मनोज कुमार, राकेश पालीवाल, धर्मराज, सीमा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें