फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गर्भाशय के बाहर विकसित हो रहा था भ्रूण, जटिल ऑपरेशन कर बचाई महिला की जान

Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में चिकित्सकों की टीम ने 33 वर्षीय महिला का जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। महिला के गर्भ में भ्रूण गर्भाशय के बाहर बाईं फैलोपियन ट्यूब में विकसित हो रहा था। चिकित्सकों के अनुसार यह स्थिति जानलेवा हो सकती थी।
विज्ञापन




महिला शिवा को गंभीर हालत में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया गया था। जांच और अल्ट्रासाउंड में 7 सप्ताह 6 दिन की बाईं तरफ की अस्थानिक गर्भावस्था की पुष्टि हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा जैन के मार्गदर्शन में डॉ. शिप्रा गुप्ता और डॉ. रिजुल अग्रवाल ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया।



विशेषज्ञ टीम ने महिला का जटिल ऑपरेशन कर बाईं फैलोपियन ट्यूब को निकालने और दायीं फैलोपियन ट्यूब का बंध्याकरण करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत सुरक्षित बताई गई है और उसमें लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन




प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने ऑपरेशन करने वाली टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य मरीजों को समय पर बेहतर और जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें