फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कश्मीरी गेट के छह घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Sat, 08 Mar 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कश्मीरी गेट क्षेत्र में चेकिंग करती विद्युत विभाग की टीम। विद्युत विभाग।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत निगम का चेकिंग अभियान बृहस्पतिवार को मध्य रात्रि के बाद चलाया गया। इस दौरान छह घरों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। अवैध रूप से डाली गई केबल को कब्जे में लेने के बाद टीम ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक्सईएन मागेंद्र सिंह के नेतृत्व में मोहल्ला कश्मीरी गेट एवं ठारपूठा में चेकिंग की गई। विद्युत टीम के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। टीम को चेकिंग के दौरान छह घरों में लोग कटिया से विद्युत को उपयोग करते हुए पाए गए। स्मार्ट मीटर को इन उपभोक्ताओं ने बाईपास करके रखा था।
टीम ने वीडियोग्राफी कराने के साथ अवैध केबिलों को अपने कब्जे में ले लिया। एक्सईएन मागेंद्र सिंह ने बताया कि छह उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इधर, यूपीएसआईडीसी बिजली घर क्षेत्र में चेकिंग की गई। 18 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें