फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी विद्युत सब स्टेशन पर इंसुलेटर में सुबह फॉल्ट हो गया। तीन घंटे तक छह मोहल्लों की विद्युत सप्लाई बंद रही। सुबह के समय सप्लाई बाधित होने से पानी का संकट पैदा हो गया।
सुबह पांच बजे सब स्टेशन लेबर कॉलोनी पर फॉल्ट से गल्ला मंडी और घंटाघर फीडर की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। इससे करबला, नई बस्ती, कोटला मोहल्ला, गढैया, बजरिया, मोहल्ला टीला और छपैटी सहित छह मोहल्लों में सप्लाई बंद हो गई। मोटर न चलने के कारण अधिकांश मोहल्लों में सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। फॉल्ट ठीक करने के बाद सुबह आठ बजे सप्लाई सुचारु की गई। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि इंसुलेटर में फाल्ट सुबह पांच बजे हो गया था। सुबह आठ बजे सप्लाई को सुचारु करा दिया गया है।