फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बढ़े वोल्टेज, तेज आवाज के साथ फुंके विद्युत उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। कस्बे के मोहल्ला शीशपुरी एवं पोतपुरी में बृहस्पतिवार रात को अचानक वोल्टेज बढ़ने से घरों में लगे विद्युत उपकरण जल गए। ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण रात भर कई मोहल्ले अंधकार में डूबे रहे। शुक्रवार को सुबह कस्बे के लोगों को पानी भी नहीं मिला। शाम को दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाकर आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन

पोतपुरी एवं शीशपुरी के साथ अन्य जगहों पर पुरानी टंकी के पास रखे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जाती है। शाम के समय एक ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे शिकोहाबाद मार्ग के साथ अन्य जगहों पर भी अंधकार छा गया। दूसरे ट्रांसफार्मर से चल रही आपूर्ति के दौरान अचानक रात में वोल्टेज बढ़ गए।
वोल्टेज बढ़ने से विद्युत उपकरणों से तेज आवाज के धुंआ निकलने लगा। जब तक लोग कुछ कर पाते उपकरण खराब हो गए। मोहल्ला पोतपुरी निवासी वकील, आरिफ ने बताया उनके यहां हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। जेई नवेंद्र कुमार ने बताया कि किसी के ट्रांसफार्मर में डंडा मारने से वोल्टेज बढ़ने की समस्या हुई है। खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें