टूंडला मंडी समिति में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते प्रेक्षक सीएल श्रीमाली
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा उपचुनाव के बाद दस नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी प्रशासन ने करनी शुरू कर दी। मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण पांच नवंबर को विकास भवन सभागार में होगा। मतगणना के लिए नौ गणना टेबलों के साथ दस प्रतिशत अतिरिक्त स्टाफ को तैनात किया है।
टूंडला विधानसभा उपचुनाव के की मतगणना के लिए टूंडला विधानसभा क्षेत्र में नौ गणना टेबलों के हिसाब से स्टाफ को तैनात कर दिया है। सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते सात गणना टेबलें लगाई जाएंगी। एक टेबल पोस्टल बैलेट तथा एक टेबल ईटीपीबीएस मतपत्रों की गिनती होगी। इसके अलावा एक आरओ की टेबल लगेगी। इसी के हिसाब से मतगणना स्टाफ को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण पांच नवंबर को 11 बजे से विकास भवन में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 95 मतगणना कार्मिकों को तैनात किया है।