फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 25 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ जुटने और लोगों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण फिर से कोरोना संक्रमण की रफ्तार जनपद में हो रही है। जनपद में अब 136 एक्टिव केस हो गए हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 25 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पुलिसकर्मी, रेस्टारेंट संचालक और मिठाई विक्रेता शामिल हैं। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3092 हो गई है।
विज्ञापन

शहर की पॉश कॉलोनी आर्चिड ग्रीन में दो वृद्ध, ताड़ो वाली गली में 41 वर्षीय महिला, पैढ़त में 49 वर्षीय युवक, एका में 22 वर्षीय युवक, फिरोजाबाद के एक होटल पर एक 32 वर्षीय युवक, शिकोहाबाद के एक ढ़ाबे पर 19 और 31 वर्षीय युवक, मोहम्मद असन में भी 45 वर्षीय युवक, टूंडला के गांधी टोला में 32 वर्षीय युवक, सिरसागंज के अध्यापक नगर में 47 वर्षीय युवक, मथुरा नगर में एक महिला, डायल 112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। टूंडला के शिव नगर बल्देव रोड़ पर 52 वर्षीय महिला, शिकोहाबाद के इलेक्ट्रानिक सामान विक्रेता की पत्नी, जैन नगर फिरोजाबाद में 67 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
अरांव में कोरोना के छह मरीज
फिरोजाबाद। अरांव में कोरोना संक्रमण के छह मरीज मिले हैं। 40 वर्षीय परचून विक्रेता, 27 वर्षीय मिठाई विक्रेेता के अलावा 34 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय, 47 वर्षीय युवक और 28 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है। शिकोहाबाद के निकट प्रतापपुर में 43 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें