फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वाले दस बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मतदाता सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने वाले दस बीएलओ के खिलाफ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी द्वारा थाने में तहरीर दी है। जिसमें उक्त बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा वैधानिक कार्यवाही से कार्यालय को अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचक अधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को भेजी तहरीर में कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के क्रम में मतदाता सत्यापन कार्य एक सितंबर से चल रहा है। जिसमें उक्त कर्मचारियों को बीएलओ के रूप में कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया था। सत्यापन का कार्य बीएलओ द्वारा बीएलओ ऐप तथा अन्य माध्यमों से किया जाना है।
लेकिन विधान सभा 98 शिकोहाबाद में बीएलओ, कर्मचारियों को सूचना के बाद एक सितंबर से 12 नवंबर तक कोई कार्य नहीं किया गया है। जो उनकी लापरवाही को दर्शाता है। सहायक निर्वाचक अधिकारी ने जिन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, उनमें सुषमा पात्रे अनुदेशक, नीरज आंगनवाड़ी कार्यकत्री, कल्पना सहायक अध्यापक, सीता पचौरी शिक्षामित्र, संजय कुमार अनुदेशक, स्नेहलता शिक्षामित्र, विनीता दुबे शिक्षा मित्र, भाव्या सिंघल शिक्षामित्र, कल्पना यादव सहायक अध्यापक, रामनिवास यादव प्रधान अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें