फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक पार करते समय वृद्ध की ट्रेन की चपेट से मौत

Sat, 27 Sep 2025 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के नगला ताल के पास 72 वर्षीय किसान वीरेंद्र सिंह की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शौच कर लौट रहे वृद्ध की नगला ताल के निकट रेलवे लाइन की पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन

रसूलपुर के खंजापुर निवासी 72 वर्षीय वीरेंद्र सिंह उर्फ पंजाबी किसान है। वह रोजाना की तरह नगला ताल स्थित टहलना हो सके इसे लेकर रेलवे लाइन के पास शौच को जाते थे। शुक्रवार सुबह पत्नी कासना देवी से बोल कर गए थे। सुबह दस बजे वह शौच कर लौट रहे थे तभी पटरी पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। उनके सुरेंद्र सिंह, सुरेश, मंगल सिंह, सतीशचंद्र बेटों के अलावा एक बेटी है। किसी के द्वारा जानकारी मिलते ही परिजन भी दौड़कर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उनके घर पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें