फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sat, 20 Sep 2025 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- मायका पक्ष ने महिला को मारकर फंदे पर लटकाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खैरगढ़। गांव लालई में शुक्रवार रात एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

मायादेवी (32) अपने पति उमेशचंद्र और चार बच्चों के साथ रहती थी। उमेशचंद्र पेशे से किसान हैं। शुक्रवार की देर रात मायादेवी ने घर के अंदर फंदे पर लटकी मिलीं। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी जमा हो गए। इधर सिरसागंज के गांव धकपुरा से मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया है कि मायादेवी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे पति ने हत्या कर फंदे से लटका दिया है। मायके वालों का कहना है कि दामाद आए दिन मायादेवी के साथ मारपीट करता था। उन्होंने पुलिस से इस मामले की गहनता से जांच करने और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सूचना पाकर खैरगढ़ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खैरगढ़ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें