फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फरिहा में बुजुर्ग ने पेड से लटककर की आत्महत्या

Sat, 20 Sep 2025 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरिहा। कस्बे में शनिवार सुबह एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने पेड से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
खिड़की दरवाजा मोहल्ले के निवासी सुनहरी लाल (60) शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में लगे एक पेड पर फंदा डालकर उससे लटककर अपनी जान दे दी। जब गांव के अन्य लोगों ने उन्हें पेड से लटकते देखा, तो तुरंत उनके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे और सुनहरी लाल को फिरोजाबाद के सरकारी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनहरी लाल के पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और दो बेटियां। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीनों बेटों की अभी शादी नहीं हुई है। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें