फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने की वारदात हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो मां ने एक 60 वर्षीय वृद्ध पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि मोहल्ले के ही एक वृद्ध ने उसकी 10 वर्षीय बेटी को बहलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब बालिका ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो उनके पैराें तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की है। फिलहाल आरोपों में घिरा वृद्ध मौके से फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप गलत है। घटना छेड़छाड़ की बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामला कुछ लेनदेन का है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।