फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कथा में पर्स चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 07:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
टूंडला। थाना पचोखरा के गांव हिम्मतपुर में चल रही भागवत कथा में महिला श्रद्धालुओं के पर्स चोरी हो गए। पुलिस ने जांच करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। चोर महिलाओं के पास से चोरी के रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

हिम्मतपुर में श्रीमद्भागवत कथा एवं यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को दो श्रद्धालु महिलाओं के पर्स चोरी हो गए थे। शनिवार को पुलिस सक्रिय हो गई तथा महिला श्रद्धालुओं के पर्स चोरी कर जाते हुए दो महिलाओं को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के नाम आशा और मानवी निवासी मुहल्ला शाहगंज थाना शाहगंज, आगरा बताए हैं। गिरफ्तार महिलाओं से चोरी के 2,250 रुपये एवं आधार कार्ड आदि बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि महिलाओं ने भागवत कथा के दौरान एक महिला का पर्स चोरी किया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें