पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष मलखान सिंह ने अपने छोटे भाई जर्मन सिंह निवासी माधौगंज, शिकोहाबाद पर पिता की हत्या संपत्ति विवाद में किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शक के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जर्मन सिंह के घर पर दबिश दी तो उसके घर पर ताला लटका मिला और परिवार सहित वह फरार था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई।
मौके पर दो सीओ, दो थानों का फोर्स पहुंचा
घटना नसीरपुर और शिकोहाबाद थाने के बॉर्डर पर हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिरसागंज अनिवेश कुमार, थाना नसीरपुर इंस्पेक्टर और शिकोहाबाद सीओ व इंस्पेक्टर अनुज कुमार मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्मट हुआ, जिसके बाद बड़ा बेटा मलखान सिंह शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गया।
मृतक के बड़े बेटे मलखान सिंह ने अपने छोटे भाई जर्मन सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी जर्मन सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ फरार है और उसके घर पर ताला लटका हुआ है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण जमीन का विवाद ही प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-आदित्य लांग्हे, एसएसपी
ये भी पढ़ें-
Agra News: आगरा दीवानी की पार्किंग में लगी आग, तीन गाड़ियां जलकर खाक; देखें वीडियो
">http://