फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार शस्त्र लाइसेंस पर निरस्तीकरण का साया

Tue, 19 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के आठ हजार शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो सकते हैं। प्रशासन को इनका ब्योरा अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है। इसके कारण इनकी फीडिंग नहीं कराई जा सकी है। वहीं जिला बनने के बाद जारी करीब 16 हजार से अधिक की फीडिंग का काम पूरा हो चुका है। इनमें फीरोजाबाद जनपद बनने से पूर्व 3500 मैनपुरी तथा 4500 के करीब आगरा जिले से जारी हुए थे।
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग एवं एक व्यक्ति के द्वारा कई राज्यों में लाइसेंस बनवाने के मामले प्रकाश में आने के ही बाद नेशनल सॉफ्टवेयर पर सभी लाइसेंसधारकों का ब्योरा फीड कराने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन द्वारा इसकी फीडिंग का काम पिछले करीब एक वर्ष से किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले से जारी करीब 16 हजार शस्त्र लाइसेंसों की फीडिंग का काम पूरा हो चुका है। वहीं फीरोजाबाद जिला गठन (पांच फरवरी 1989) से पूर्व आगरा एवं मैनपुरी जिलों से जारी लाइसेंसों की फीडिंग का काम अभी तक नहीं हो सकी है। इसके कारण जिला प्रशासन ने ऐसे करीब आठ हजार शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिनकी फीडिंग का काम पूरा हो गया है, उन सभी को लाइसेंस का कोड भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद जिले के गठन से पूर्व के करीब आठ हजार शस्त्र लाइसेंसों की फीडिंग का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इनमें 3500 मैनपुरी तथा 4500 शस्त्र लाइसेंस आगरा जिले के शामिल हैं। इन सभी को शीघ्र नोटिस जारी किया जाएगा। एक माह के अंदर यदि फीडिंग नहीं कराई तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें