फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: एक पर पांच तो दूसरी बाइक में तीन लोग सवार, आमने-सामने की भिड़ंत; आठ लोग घायल...पांच की हालत नाजुक

Thu, 18 Apr 2024 06:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

एक पर पांच तो दूसरी बाइक में तीन लोग सवार थे। चौराहे पर आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सभी आठ लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार को दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर पांच लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। हादसा जसराना थाना क्षेत्र के नगला रामा चौराहे के पास हुआ। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ही ओडमपुर गांव निवासी मुस्तकीम पुत्र अरसत, अकरम, सद्दाम और अलताब एक बाइक पर बाजार नगला रामा चौराहा आ रहे थे। नगला रामा निवासी छोटू, टोनी रिश्तेदार फफोतू निवासी अंशुल के साथ बाइक से जा रहे थे। नगला रामा चौराहे के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार आठों लोग गिरकर घायल हो गए। 

पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सक ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया। पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों को परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा दो बाइकों में टक्कर होने से आठ लोगों को चोट लगी है। उपचार के लिए भेजने के साथ ही कार्रवाई की जा रही है।

वाहन की टक्कर से युवक घायल

ओमप्रकाश निवासी नसीरपुर किसी काम से शहर मुख्यालय आ रहा था। रसूलपुर थाने के समीप रेलवे ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। पुलिस के अनुसार पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें