फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल अजहा कल, घरों में तैयारियां

Mon, 12 Sep 2016 01:08 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
रसूलपुर एवं नालबंद चौराहा स्थित बकरा मंडी में रही भीड़
विज्ञापन

 ईद उल अजहा की तैयारी रविवार को घर-घर चलती रहीं। हर कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीददारी करता दिखाई दिया। रसूलपुर स्थित डाकबंगला पर लगने वाले बकरा मंडी में काफी भीड़ रही। शाम को नालबंद चौराहे पर बकरा मंडी में खरीददारी का क्रम चलता रहा। ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने जिला प्रशासन से नमाज के दौरान चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने की मांग की।

40 हजार तक का बिका बकरा
बकरा मंडी में बकरों पर महंगाई की मार दिखी। बकरा मंडी में आठ हजार से 20 हजार तक के बकरा बिक रहे थे। मंडी के ठेकेदार की मानें तो 40 हजार कीमत तक का बकरा बिका।
विज्ञापन


कुर्बानी के बाद वेस्टेज कूड़ेदान में ही डालें-इसरार
ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने कहा कि ईद उल अजहा के दौरान कुर्बानी करने के पश्चात वेस्टेज (कचरे) को पॉलीथीन में बंद करके नगर निगम की ओर रखवाए जाने वाले ढक्कनदार कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंनें कहा कि सफाई कर्मी को पहले ही हिदायत दे दें। क्योंकि जैन समाज का पर्यूषण पर्व एवं गणेश पंडालों में गणेश की पूजा चल रही है। किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मजहब ए इस्लाम में बताया गया है कि सच्चे मुसलमान को पड़ोसियों को भी परेशानी नहीं पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस ईद उल अजहा पर कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे दूसरों को कष्ट हो।
विज्ञापन


आपसी सौहार्द से मनाएं त्योहार
 नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव ने कहा कि नगर में गणेश महोत्सव एवं जैन समाज का पर्यूषण पर्व तथा ईद उल अजहा एक साथ तीन त्योहार हैं। सभी अपने-अपने त्योहारों को मनाएं। कोई किसी में हस्तक्षेप नहीं करें। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान कहीं गणेश प्रतिमाओं को ढंका नहीं जाएगा।

ईद उल अजहा की नमाज का वक्त मुकर्रर
मस्जिद आयशा-        6.45 बजे
ईदगाह-                 8.30 बजे
जामा मस्जिद            8.45 बजे
शाही मस्जिद            9.00 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें