फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकोहाबाद में दूरंतो समेत अन्य ट्रेनों के ठहराव के प्रयास तेज

Thu, 19 Jun 2025 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कोरोना महामारी के दौर में ट्रेनों के संचालन पर लगी हुई रोक को समाप्त करने की कवायद शुरु कर दी गई है। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने केन्द्रीय रेलमंत्री को एक पत्र भेजकर शिकोहाबाद में दूरन्तो एक्सप्रेस एवं पूर्व में बंद की गई ट्रेनों के संचालन को पुनः सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पूर्व में सुबह के समय दिल्ली जाने के लिए मगध एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का ठहराव था, लेकिन कोरोना के दौर में ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लगने के बाद कुछ ट्रेनों के ठहराव को रेल प्रशासन ने शिकोहाबाद में खत्म कर दिया था। इसके बाद से कई वर्ष बीतने के बावजूद ट्रेनों का संचालन पुनः सुचारु नहीं हो सका है। क्षेत्र के लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कवायद तेज कर दी है। उन्होंने 3 जून को केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजकर शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पूर्व में बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव समेत ट्रेन संख्या 12281/12282 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दूरन्तो एक्सप्रेस के ठहराव मांग की है। जिसका केन्द्रीय रेलमंत्री ने संज्ञान लेते हुए 10 जून को पर्यटन मंत्री को अवगत कराया है। कि उनके द्वारा भेजे गए पत्र को संचालन उपलब्धता के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जहां से रिपोर्ट मिलने के बाद उनके द्वारा की गई मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। पर्यटन मंत्री के इस प्रयास के पूर्ण होने पर शिकोहाबाद ही नहीं आसपास के क्षेत्र के यात्री भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें