फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने उप्र शिक्षा सेवा अधिकरण की प्रतियां फाडकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विधानसभा में उप्र शिक्षा सेवा अधिकरण-2021 के विरोध में शिक्षक आक्रोशित नजर आए। सोमवार को परिषदीय और माध्यमिक शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर सेवा अधिकरण की प्रतियां फाड़कर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शौर्यदेवमणि यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, माध्यमिक शिक्षण संस्थानों, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल और बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक, शिक्षिकाओं और शिक्षणेतर कर्मचारियों का शोषण करने के लिए उप्र शिक्षा सेवा अधिकरण-2021 को विधानसभा में प्रस्तुत किया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा कि 50 साल पर शिक्षकों को रिटायर करना जैसे कई गलत निर्णय लिए गए हैं। नगर संयोजिका कल्पना राजौरिया, अवधेश कौशिक, अरुण कुमार, पंकज भारद्वाज, राजीव शर्मा, लक्ष्मी नरायन यादव, ओमप्रकाश यादव, रमाशंकर पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें