फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबर ट्रीटमेंट प्लांट में घपले की धनराशि को वसूली के लिए डीएम को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने डीएम से धनराशि डकारने वालों को पत्र जारी कर वसूली किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने डीएम को संबोधित दिए शिकायती पत्र में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के नाम पर जमीन खरीद में घोटाले की धनराशि की वसूली की मांग की है। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि फिरोजाबाद नगर निगम द्वारा दो करोड़ 26 लाख 78 हजार रुपये में भूमि खरीदी गई थी। तत्कालीन सीडीओ नेहा जैन की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने जांचकर मार्च 2020 में 25 पेज की रिपोर्ट पेश की थी। कमेटी ने जांच में एक अधिकारी, ठेकेदार और एक विक्रेता को दोषी पाया था। जिसकी सूचना शासन को भेजी थी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में पाया कि यदि उसी जमीन को पहले अधिग्रहीत किया जाता है तो बीस लाख रुपये की कीमत होती। करीब दो करोड़ छह लाख की हानि पहुंचाई गई है। कांग्रेस नेता ने दो करोड़ छह लाख रुपये की वसूली किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें