फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के अभिलेखों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के बाद अब संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के अभिलेखों की जांच की जाएगी। उन्हें 10 सितंबर को अपने मूल अभिलेखों के साथ डीआईओएस कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए हैैं। कमेटी जांच के बाद अभिलेखों को सत्यापन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच शासन द्वारा गठित समिति से कराई जा रही है। कई शिक्षक जांच से बच रहे हैं। कमेटी के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को बृहस्पतिवार को अंतिम मौका दिया है। जांच से वंचित शिक्षकों को डीआईओएस कार्यालय में सुबह 10 बजे पूरे अभिलेख के साथ उपस्थित रहने को कहा है। डीआईओएस ने चेतावनी दी है कि जो शिक्षक उपस्थित नहीं हो रहे हैं, उनके वेतन पर रोक लगाई जाएगी। इधर, संस्कृत विद्यालय के समस्त शिक्षकों से कार्यालय में सभी अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है।
डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि शिक्षकों के अभिलेखों की जांच चल रही है। इसमें करीब छह शिक्षक अभिलेखों की जांच कराने के लिए नहीं आए हैं। वह बृहस्पतिवार को हर हाल में जांच करा लें। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संस्कृत विद्यालय के शिक्षक भी जांच कराने के लिए अभिलेखों के साथ उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें