फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 गांवों में पानी, नाली-खंड़ंजा एवं सोलर लाइट लगेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल गांव और पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं सड़क, पेयजल, पोषण अभियान आदि से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। समाज कल्याण एवं विकास विभाग द्वारा कराए गए सर्वे के बाद चालू वित्तीय वर्ष में 20 गांवों में पीएम आदर्श ग्राम योजना व अन्य विभागों से प्राप्त कन्वर्जन कास्ट के माध्यम से यह सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएगी। शासन से विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

50 प्रतिशत से अधिक एससी-एसटी बहुल आबादी वाले 20 गांव और पंचायतों में पोषण अभियान संचालन के लिए आंगनबाड़ी केंद्र, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था के लिए टीटीएसपी, नाली-खड़ंजा, सोलर पैनल वाली स्ट्रीट लाइट एवं कूड़ा-कचरा प्रबंधन आदि व्यवस्था सुनिश्वित की जाएगी। गत दिनों पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत कराए सर्वे के दौरान समाज कल्याण विकास विभाग ने जिले भर में ऐसे 20 ग्रामों का चयन किया है। सभी गांवों में विकास कार्यों के लिए 20-20 लाख रुपये की डीपीआर तैयार कर मंजूरी को शासन को भेजी गई थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
मदद करेंगे अन्य विभाग
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती के अनुसार योजना के तहत चिह्नित गांवों में जरूरी विकास कार्य पर 20-20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर पंचायतीराज, ग्राम विकास व मनरेगा सेल की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें