फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को, 2078 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
दाऊ दयाल डिग्री कॉलेज में बीएड परीक्षा की तैयारी करते स्टाफ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बीएड प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को दो पालियों में पांच केंद्रों पर कराई जाएगी। कोरोना संक्रमण से बचाव रखते हुए विशेष सावधानियां बरतते हुए यह परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दल भी बनाए हैं। 2078 परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टिेंसिंग के साथ परीक्ष दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए दाऊदयाल महाविद्यालय, दाऊदयाल इंटर कॉलेज, सीएल जैन डिग्री कॉलेज, एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज ब्लाक एक और ब्लाक दो को केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दो से पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज के बाद प्रवेश दिया जाएगा। सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। दो सचलदल भी बनाए हैं। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि परीक्षा सख्ती से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें