फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1700 शिक्षकों की लगाई ऑनलाइन ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बाद उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुारू हो गई है। संभवत: 15 या 16 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। 10 दिनों में मूल्यांकन खत्म करना होगा। बोर्ड ने वेबसाइट पर शिक्षकों की ड्यूटी पत्र अपलोड कर दिए हैं। बाहरी शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में सख्ती रही तो मूल्यांकन कार्य में भी कड़े नियम बना दिए गए हैं।
इस बार चार मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। इसमें एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, छोटेलाल इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और इस्लामियां इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य होगा। करीब 1700 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जो हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। शासन ने पूर्व में ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन कार्य कराने के आदेश दिए हैं। हालांकि जिन केंद्रों को बनाया है, उनमें पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि मूल्यांकन कार्य को निर्धारित तिथि पर शुरू कर दिया जाएगा। बोर्ड से ही शिक्षकों के ड्यूटी पत्र आए हैं। इनका वितरण कर दिया जाएगा। अगर किसी भी मूल्यांकन केंद्र पर गड़बड़ी हुई तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का शुरू हुआ मूल्यांकन
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। साथ ही सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं और 12वीं का मूल्यांकन शुरु हो गया है। जनपद में सीबीएसई बोर्ड के छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। विषय के अनुसार केंद्रों पर मूल्यांकन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें