फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर ईको वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Sat, 09 Sep 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर शनिवार दोपहर ईको गाड़ी ने एक बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद ईको चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन



फिरोजाबाद के थाना लाइनपार के गांव ढोलपुरा निवासी सुरवीर सिंह यादव (55) शनिवार दोपहर दो बजे बाइक से उसायनी पशु हाट जा रहा था। वह गांव राजा का ताल स्थित पीतांबरा सीएनजी पंप के सामने पहुंचा तभी फिरोजाबाद की ओर से तेज गति से आ रही ईको गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।


अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ईको चालक मौके से फरार गया। पुलिस ने मृतक के शव काे पोस्टमार्टम कराया है। मृतक का पुत्र प्रदीप यादव मथुरा सदर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। मृतक के भाई विमल कुमार ने अज्ञात ईको चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें