फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाला निर्माण को खोदे गड्ढे बने मुसीबत, दरक रहीं मकानों की नींव

Sat, 09 Sep 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्मार्ट रोड के नाला बनाने में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार द्वारा बरती जारही लापरवाही कभी भी बड़ा हादसा का कारण बन सकती है। रेलवे तिकुनिया के समीप नाला निर्माण को खोदे गए कई फीट गहरे गड्ढों में पानी भर गया है। शुक्रवार-शनिवार को हुई बारिश के बाद तीन मकानों की नींव व फर्श दरक गए। जिन मकानाें की नींव व फर्श दरक गए हैं। उनके परिजन दहशत में आ गए।
विज्ञापन



कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा स्मार्ट रोड के सहारे स्थित दशकों पुराने भवनों के सटा कर नाला निर्माण के लिए 10 से 12 फीट गहरे गढ्डों की खोदाई जेसीबी से कराई जा रही है। वर्तमान में स्टेशन रोड तिकुनिया के समीप नाला निर्माण को आवासीय एवं गैर व्यवसायिक भवनों के सहारे खोदे गए गढ्डों में शुक्रवार-शनिवार को हुई बारिश का पानी भर गया। जलभराव के कारण शुक्रवार की सुबह टाटा डोकोमो कंपनी के सर्विस सेंटर और सौरभ गर्ग के मकान की नींव दरक गई तथा फर्श जमीन में धंस गया। मकान की नींव दरक जाने से भवन स्वामी सौरभ गर्ग अनहोनी के खौफ के चलते मकान के बाहर निकल गए। क्षेत्रीय लोगों की माने तो मना करने के बाद भी ठेकेदार द्वारा मनमानी कर दशकों पुराने मकानों से सटा कर नाला निर्माण को खोदाई करा रहा है। इससे 50 से अधिक भवनों की नींव कमजोर पड़ गईं हैं।जो कभी भी बड़ा हादसा का कारण बन सकती हैं।


इन मकानों के धरासाई होने का खतरा-
रिखब दास जैन, मांगलिक केमिकल स्टोर, अनूप कुमार और सौरभ गर्ग के मकान के अलावा जिला उद्योग केंद्र के सामने स्थित एक कांच इकाई की बिल्डिंग, ओम होटल के अलावा निगम के सामुदायिक शौचालय से सटे एक भवन की नींव कमजोर पड़ चुकी है।
विज्ञापन




नाला के ढलान में भी खामियां
क्षेत्रीय लोगों की माने तो गांधी पार्क से लेकर स्टेशन रोड़ तिकुनिया तक निर्माणाधीन नाला का ढलान भी सही नहीं है। यही कारण है कि नाला का पानी स्टेशन रोड़ की ओर नहीं जाकर करबला और नई बस्ती की ओर उल्टा लौट रहा है।



मौके की जांच कराई जाएगी। अभी हमें किसी भवन स्वामी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। भवन के सहारे खोदे गढ्डों का जल्द पक्का कराया जाएगा। - मनीष कुमार सिंह मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें