फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और कूढ़े से उठ रही बदबू से स्थानीय लोग परेशान

विज्ञापन
शिकोहाबाद मैनपुरी रोड के सहारे खाली प्लाट में पड़ी गंदगी और जलभराव। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मैनपुरी रोड स्थित नगर पालिका की जगह में खत्ताघर बनाया गया है। इसमें पालिका शहर का कचरा डलवाती है। मैनपुरी रोड के सहारे बने गड्ढे में नाले का पानी भी भरता रहता है। इससे कचरे में सड़ांध फैल रही है। इससे आसपास के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

मैनपुरी रोड पर पेयजल टंकी के पास सरकारी जगह पड़ी है। इसमें पालिका शहर से निकलने वाले कूड़ा डलवाती है। कर्मचारी कूड़े के साथ मृत पशु एवं आवारा जानवरों को भी यहां डाल देते हैं। इसके साथ ही कचड़े में मैनपुरी रोड के नाले का पानी भी भरता रहता है। इसकी वजह से कचरा सड़ने लगा है। इससे सड़ांध फैल रही है।
इससे वहां रहने वाले लोग परेशान है। स्थानीय लोगों ने पालिका अध्यक्षा मुमताज बेगम एवं अधिशाषी अधिकारी से इस समस्या के समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर पालिका ने कोई व्यवस्था नहीं की तो यहां गर्मी के मौसम में भयंकर बीमारी फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें