फिरोजाबाद। लाल और पीली श्रेणी के बच्चों व महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए 15 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इसी के तहत शुक्रवार को हाथवंत ब्लाक में कुपोषित बच्चों व महिलाओं को पोषक तत्वों से परिपूर्ण खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
जिले के 16 गांव में लगभग 177 बच्चे कुपोषण की जद में हैं। लगभग इतनी ही महिलाएं भी इससे रोग से ग्रसित हैं। इन बच्चों व महिलाओं को जिला कार्यक्रम विभाग की ओर से सुपोषण अभियान से जोड़ा गया है। 15 दिवसीय अभियान के तहत शुक्रवार को हाथवंत ब्लाक में सुपोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डीपीओ आभा सिंह के नेतृत्व में कुपोषण का शिकार महिलाओं व बच्चों को पोषक तत्वों वाले पाउडर, मल्टी विटामिन युक्त दवाएं एवं सोयाबीन व चना आदि खाद्य पदार्थ वितरित किए। चिकित्सकों ने महिलाओं व बच्चों को जरूरी टिप्स भी दिए।