फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के दौरान मेडिकल संचालक को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
दुकानदार को गोली मारने की घटना के बाद सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार कराती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दो दवा विक्रेताओं के बीच हुए विवाद के दौरान एक दवा विक्रेता ने दूसरे पर गोली चला दी। जो पेट से रगड़ते हुए निकल गई। घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायल को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। पुलिस आरोपी मेडिकल संचालक की गिरफ्तारी को प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सुहागनगर निवासी अभिषेक जैन का हिमायूंपुर में मेडिकल स्टोर है। अभिषेक के मेडिकल स्टोर के सामने ही सौरभ का भी मेडिकल स्टोर है। मंगलवार दोपहर एक तीमारदार दवा वापस करने के लिए सौरभ के मेडिकल स्टोर पर गया था। इसी बात को लेकर सौरभ और अभिषेक के बीच विवाद शुरू हो गया।
आसपास के लोग विवाद को शांत कराते तब तक सौरभ ने अभिषेक पर हमला करते हुए गोली चला दी। गोली अभिषेक के पेट से रगड़ती हुई निकल गई। इससे वह बाल-बाल बच गया। इस बीच क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। अभिषेक के परिजन मौके पर पहुंचे। युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जानकारी करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दवा वापस करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान सौरभ ने गोली चलाई है। जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस की टीम लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें