फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को बचाने में हाईवे पर पलटा कैंटर, चालक बालबाल बचा

विज्ञापन
कठफोरी के समीप हाईवे पर गाय को बचाने को लेकर पलटा केंटर - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा से प्लास्टिक की खाली क्रेट लेकर कानपुर जा रहा कैंटर नगला जयराम और सैंदलपुर के समीप गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे पर पलट गया। हादसा होते ही हाईवे की यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। टोल कर्मचारियों के साथ सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन से कैंटर को हटवाया गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब दस बजे हुआ। आगरा से प्लास्टिक की खाली क्रेट लेकर एक कैंटर कानपुर जा रहा था। चालक कैंटर को लेकर सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला जयराम और सैंदलपुर के समीप पहुंचा था। तभी हाईवे पर गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया और कैंटर असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। इस बीच कैंटर की चपेट में आने से एक गाय मर गई।
कैंटर पलटने से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। इस बीच टोल कर्मचारियों के साथ सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से कैंटर को हाईवे से हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात व्यवस्था शुरु हो सकी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कैंटर चालक पूरी तरह से सुरक्षित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें