फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़ने के दौरान महिला की हत्या

Thu, 02 Jun 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़
विज्ञापन
चौथ न देने पर महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त हमलावर आए उस वक्त महिला दुकान में नमाज पढ़ रही थीं। घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। मृतका के बेटे ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गालिबनगर निवासी  इंसाफ अली की जाटवपुरी चौराहा के समीप रामगढ़ रोड पर कपड़े की दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे इंसाफ अली की पत्नी शहनाज बेगम की दुकान पर मौजूद थीं और नमाज पढ़ रही थीं। तभी दुकान के सामने निवास करने वाले इकबाल, गुड्डू, सलऊ और छोटे खां पहुंच गए। उन्होंने शहनाज बेगम से चौथ देने के लिए कहा। मना करने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र का बाजार बंद हो गया। सूचना पर सीओ सदर राजेश चौधरी के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर मृतका के पुत्र जाहिद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जाहिद का कहना था कि आरोपी काफी समय से चौथ मांग रहे थे। पिछले दिनों मां शहनाज के साथ मारपीट भी की थी। इसका मुकदमा रामगढ़ थाने में दर्ज कराया गया था। कुछ लोगों ने बीच में पढ़कर मामले में समझौता करा दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बरामद की लाइसेंसी बंदूक
घटना के बाद आरोपियों के घर की तलाशी लेने पहुंची पुलिस को उनके एक परिचित के घर से लाइसेंसी बंदूक और काफी संख्या में कारतूस बरामद मिले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें