फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रोडवेज के अभाव में खैरगढ़ मार्ग पर आवागमन में दिक्कत

Mon, 29 Dec 2025 07:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- छात्र-छात्राओ के अलावा ग्रामीणों के लिए डग्गामार वाहन बने सहारा
विज्ञापन

खैरगढ़। कस्बे से फिरोजाबाद मार्ग पर ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के लिए डग्गामार वाहन सहारा बने हुए है। लोगों ने जल्द रोडवेज सेवा संचालित करने की मांग की है। खैरगढ़ से फिरोजाबाद रोडवेज बस स्टैंड तक मार्ग करीब 11 किलोमीटर है।
कस्बा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाना एवं बैंक के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठान मौजूद हैं। इसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यरत कर्मचारी आते जाते हैं। ग्रामीण बाजार करने को सैकड़ो की संख्या में आते जाते हैं। वहीं, छात्र-छात्राओ का भी पढ़ने को प्रतिदिन फिरोजाबाद और आगरा के लिए आना जाना रहता है। खैरगढ़ से फिरोजाबाद तक जाने वाले ऑटो चालक सैलई पर ही छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा खैरगढ़ से सैलई तक मार्ग की कुल लंबाई आठ किलोमीटर है। ऑटो चालक ग्रामीणों से मनमाफिक किराया वसूल रहे है। लोगों को टुकड़ों में लटककर सफर करना पड़ रहा है। लोगों ने डीएम से मार्ग का सर्वे कराकर रोडवेज बस चलवाए जाने की मांग की है। मांग करने में राहुल कुमार, सचिन कुमार, महेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, लाल बहादुर, विनोद कुमार, सर्वेश कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें