फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बढ़ी ठिठुरन और कोहरे से ठहरी जिंदगी... रेंगते रहे वाहन

Sat, 20 Dec 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 घने कोहरे से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : घने कोहरे से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोहरे की चादर में लिपटी सुहागनगरी में शीतलहर से रोजमर्रा की जिंदगी ठहरने लगी है। सुबह घने कोहरे के बीच दृश्यता शून्यता होने के कारण हाईवे पर वाहनों लाइट धीमी रफ्तार से चलते दिखे। इस बीच आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ऐसे मौसम से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन

पिछले तीन से जिले में घने कोहरा जारी है। शुक्रवार की शाम होते ही कोहरे के चलते जिले के हाईवे समेत सभी मार्गों पर चलने वाले वाहन चालकों को शनिवार सुबह तक परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता शून्य रही। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा कुछ कम हुआ, लेकिन इससे भी राहत नहीं मिल सकी। दोपहर में निकली हल्की धूप भी ठंडी हवा के बीच बेअसर साबित रही। वहीं, शाम होते ही फिर से कोहरे का असर बढ़ने लगा। ऐसे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम होकर 9 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 2 डिग्री कम होकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. सुभाषचंद्र का कहना है कि अभी घने कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी है। अभी कोहरे व ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। रविवार को जिले में अधिकतम 21 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग की ओर से बादल छाने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन



घने कोहरे में दिखाई नहीं देता अंडरपास का कट
फिरोजाबाद। सिक्सलेन हाईवे पर आगरा की ओर से आने वाले वाहन घने कोहरे के बीच सीधे ओवरब्रिज पर चढ़ जाती है। क्योंकि घने कोहरे के कारण फिरोजाबाद शहर में अंदर जाने के लिए अंडरपास के कट पर लगा बोर्ड तक दिखाई नहीं देता है। रात्रि के समय परिवहन निगम के बस चालकों के साथ ही साथ कार चालकों तक के दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि एनएचएआई के द्वारा यहां पर कोहरे को देखते हुए संकेतांक लगवाना चाहिए। ताकि वाहन चालकों को हो रही दिक्कत से राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें