शिकोहाबाद। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची नसीरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
नसीरपुर क्षेत्र के गांव गडरोली में किरन देवी (30) ने पारिवारिक कलह के कारण फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजन ने कमरे के अंदर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। महिला का शव फंदे से लटका हुआ था। इस घटना की सूचना गांव के ही पंकज नामक युवक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को डायल-112 पर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर नसीरपुर ने बताया कि परिजन ने पुलिस को जानकारी दी है कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दी है।