फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जीआरपी के सिपाही की कर दी पिटाई, वर्दी भी फाड़ डाली; कोच अटेंडेंट ने इसलिए कर दी मारपीट

Thu, 09 Jul 2026 02:32 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

लिच्छवी एक्सप्रेस में स्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही से कथित तौर पर नशे में धुत कोच अटेंडेंट ने मारपीट और अभद्रता की। घटना में सिपाही की वर्दी के बटन टूट गए, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।  
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही से शराब के नशे में धुत कोच अटेंडेंट ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं अटेंडेंट ने सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए वर्दी की खींचतान कर दी, जिससे वर्दी के बटन टूट गए। सिपाही ने कोच अटेंडेंट के विरुद्ध राजकीय रेलवे पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एटा रेलवे स्टेशन स्थित शांति नगर निवासी संदीप कुमार की जीआरपी अलीगढ़ में तैनाती है। वह 6 जुलाई को ट्रेन नंबर 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस को स्कॉर्ट ड्यूटी में कानपुर से आनंद विहार जा रहे थे। इटावा स्टेशन से ट्रेन निकली तभी वह कोच नंबर बी-2 में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बी-2 कोच अटेंडेंट संजय कुमार ने शराब के नशे में गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। सिपाही के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर दी। साथ ही सिपाही से खींचातानी करते हुए वर्दी के बटन तोड़ दिए।

सिपाही ने तत्काल मारपीट की शिकायत कंट्रोल रूम आगरा को अवगत करा दी। ट्रेन के टूंडला पहुंचने पर सिपाही ने आरोपी कोच अटेंडेंट संजय कुमार के विरुद्ध जीआरपी टूंडला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चार्ज प्रभारी मंधीर सिंह ने बताया कि मामला इटावा क्षेत्र का होने पर इटावा जीआरपी थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। विवेचना इटावा जीआरपी में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें