फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे बाद खंदी रोकने पहुंचे नहर विभाग के अधिकारी

विज्ञापन
जसराना- कुशियारी नहर में लगी खंदी को रोकती जेसीबी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव कुशियारी में किसान द्वारा लगाई गई खंदी शनिवार को पानी का बहाव तेज होने के कारण कट गई। इससे पानी खेतों में भरने के साथ घरों तक पहुंच गया। लोगों ने नहर विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। वहीं रविवार को खबर छपने के बाद नहर विभाग के अधिकारियों की नींद खुली और जेसीबी लेकर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से खंदी को रोका।
विज्ञापन

कुशियारी पुल के पास किसान ने अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए नहर में खंदी लगाने का प्रयास किया। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण पांच फुट से अधिक चौड़ी सड़क कट गई। सड़क कटी देख जहां किसान चला गया। वहीं पानी खेतों में भरने लगा। खेतों में पानी भरा देख ग्रामीणों ने नहर विभाग को सूचना दी।
सूचना के बाद भी नहीं पहुंचने पर पानी घरों तक पहुंच गया। खबर छपने के बाद अधिकारी नींद से जागे। रविवार को अधिकारी जेसीबी लेकर गांव पहुंचे और 24 घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से खंदी को रोका। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि खेतों में पानी भरने से धान एवं बाजरा की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। जेई नहर विभाग महेश चंद्र ने कहा कि खंदी को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें