बस में सवार अधिकतर यात्री नींद में थे। तभी बस में आग लग गई। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। एक यात्री की माैत हो गई।
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्रान्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर बस में आग लग गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एक यात्री की माैत हो गई।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह पांच बजे लखनऊ से राजस्थान नागौर की ओर डबल डेकर स्लीपर बस जा रही थी। तभी थाना मटसेना क्षेत्र में उसमें अचानक से आग लग गई। बस में 52 यात्री सवार थे। अधिकतर यात्री सो हे थे। लपटें देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आनन फानन में चालक ने बस को रोका। माैके पर पुलिस पहुंच गई। एक यात्री की बस में जिंदा जलने से माैत हो गई।
पुलिस ने बताया कि एक यात्री की जलने से माैत हुई है। यात्री सो रहा था। आग लगने पर बाहर नहीं निकल सका। मृतक की पहचान नागाैर, राजस्थान के रहने वाले 34 वर्षीय पवन शर्मा के रूप में हुई। उनके परिजन भी साथ हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।