फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस में लगी आग, एक यात्री की जिंदा जलकर माैत; 52 लोग थे सवार

Sat, 15 Feb 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बस में सवार अधिकतर यात्री नींद में थे। तभी बस में आग लग गई। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। एक यात्री की माैत हो गई।
विज्ञापन
आग से जली बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्रान्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर बस में आग लग गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एक यात्री की माैत हो गई।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह पांच बजे लखनऊ से राजस्थान नागौर की ओर डबल डेकर स्लीपर बस जा रही थी। तभी थाना मटसेना क्षेत्र में उसमें अचानक से आग लग गई। बस में 52 यात्री सवार थे। अधिकतर यात्री सो हे थे। लपटें देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आनन फानन में चालक ने बस को रोका। माैके पर पुलिस पहुंच गई। एक यात्री की बस में जिंदा जलने से माैत हो गई।

पुलिस ने बताया कि एक यात्री की जलने से माैत हुई है। यात्री सो रहा था। आग लगने पर बाहर नहीं निकल सका।  मृतक की पहचान नागाैर, राजस्थान के रहने वाले 34 वर्षीय पवन शर्मा के रूप में हुई। उनके परिजन भी साथ हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस और यूपीडा टीम ने सवारियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें