फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निरीक्षण में बिना एप्रिन मिले डॉक्टर, नोटिस जारी

Tue, 23 Dec 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए प्राचार्य। स्त्रोत: अस्पताल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. योगेश गोयल ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया, जिसमें कई डॉक्टर बिना एप्रिन के ड्यूटी करते पाए गए। ईएनटी विभाग में जेआर और एसआर बिना एप्रिन के मिले।
विज्ञापन

इसी तरह मानसिक रोग विभाग के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर शिवम भी बिना एप्रिन के पाए गए, जिस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। चर्म रोग विभाग में भी जेआर और एसआर बिना एप्रिन के मिले, जिन्हें चेतावनी दी गई। नेत्र रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भी बिना एप्रिन के पाई गईं। इसके बाद प्राचार्य ने ऑपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राचार्य ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल की कार्यप्रणाली में अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें