नगला बीच में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के बाद लगी भीड़। संवाद
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना रजावली क्षेत्र नगलाबीच में सोमवार रात चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोर तिजोरी उठा ले गए। चोरों ने तिजोरी में रखी करीब 18 हजार की नकदी के साथ सोनी एवं चांदी के जेबरात चोरी कर लिए। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो तिजोरी खेतों में पड़ी मिली है। पीड़ित ने इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है।
रजावली थाना क्षेत्र के ग्राम रतीगढ़ी निवासी हर्ष उर्फ रिकू तोमर की नगला बीच सब्जी मंडी में श्रीजी ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान संचालित करते हैं। हर्ष तोमर सोमवार शाम को दुकान बंद करके घर चले गए थे। मंगलवार सुबह आस-पास के लोगों ने उक्त दुकाननें चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार पहुंचे तो देखा कि शटर की बीच की नाली लकड़ी की बल्ली से निकाल दी थी। अंदर रखी करीब डेढ़ कुंतल बजनी तिजोरी गायब थी। इसमें सोने चांदी के आभूषण के साथ नकदी थी। चोरी की सूचना तत्काल इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ आस-पास की सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। वहीं तिजोरी पास ही स्थित सरसों के खेत में पड़ी मिल गई है। तिजोरी में रखी 18 हजार की नकदी,1500 ग्राम चांदी के साथ तीन से चार तोले सोने के जेबरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि नगला बीच में स्वर्णकार की दुकान से चोरी हुई है। मामले में तहरीर आने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।