फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदलने पर फूंका अधिकारियों का पुतला

Sat, 29 Aug 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। एक पखवाड़े पूर्व फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाए न जाने से रसूलाबाद के ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंकते हुए विरोध जताया। ग्रामीणों चेतावनी दी है कि दो दिन के अंदर ट्रांसफार्मर न बदलवा गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विदित हो कि रसूलाबाद में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न आने के कारण उन्हें पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है तो वहीं मोबाइल और इन्वर्टर शोपीस बनकर रह गए हैं। उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बाहर बिजली अधिकारियों का पुतला दहन कर विरोध जताया।
ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। पुतला दहन करने वालों में पूरन सिंह, रामप्यारी, डालचंद्र, महेंद्र सिंह, सियाराम, सत्यप्रकाश, हरीशंकर, महाराज सिंह, राजवीर सिंह, संतोष, सुनहरीलाल, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, राजू, डोरीलाल, बचान सिंह, कोमल सिंह, प्रेमवीर सिंह, मनोज कुमार आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें