फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ममेरे भाई व दोस्त का डीएनए होगा

Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी के साथ ममेरे भाई व उसके दोस्त द्वारा की गई दुष्कर्म की वारदात में दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट होगा। सोमवार को इंस्पेक्टर/विवेचक रवि त्यागी की अर्जी को न्यायालय ने स्वीकार करते हुए डीएनए जांच की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके बाद टीम ने जेल जाकर आरोपियों के नमूने लिए।
विज्ञापन

यह घटना 4 अक्तूबर की है। आरोपी भाई अपनी नाबालिग बहन को बहाने से बाइक पर बैठाकर घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक सुनसान स्थान पर ले गया था। आरोप है कि वहां उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही बहन की आबरू लूटी और बारी-बारी से दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई थी। इसके बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर थाना उत्तर में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई की और मुख्य आरोपी भाई व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

मामले को और अधिक पुख्ता करने तथा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित करने के उद्देश्य से इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की डीएनए जांच कराने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अब पुलिस टीम जेल में जाकर दोनों आरोपियों के डीएनए सैंपल लिया। इन सैंपलों को आगरा एफएसएल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें