फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को आवासीय स्कूल में मिली गंदगी

Mon, 30 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित बालक-बालिका आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। वहां व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन

नया बाई पास रोड बंबा स्थिति बालक आवासीय विद्यालय मेें सौ बच्चों में से मात्र 64 बच्चे ही उपस्थित थे। बच्चों को दो यूनिफार्म में से केवल अभी तक एक ही उपलब्ध कराई गई है। बच्चों के लिए रजाई गद्दा की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी।  जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से टैक्स बुक पढ़वा कर देखी व उनकी वर्क बुक चेक की जो कि संतोषजनक नहीं थी उन्होंने स्कूल के रसोई घर में तेल, मसाले, नमक, आटा के ब्रांड चेक किए और रोटी सब्जी स्वयं खाकर देखी। गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। विद्यालय प्रबंधिका स्मृति सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कोटला रोड निकट मंडी परिसर आवासीय विद्यालय के निरीक्षण में भी स्थिति संतोषजनक नहीं थी जिस पर स्कूल इंचार्ज वीनू सिंह को एक सप्ताह में सुधार करने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें