फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: केजीवी की छात्राओं से डीएम बोले.. बड़ा सपना देखो, अपनी पसंद का करियर चुनो

Wed, 08 Jul 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को दबरई स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर हौसला बढ़ाया और कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करें तथा उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी छात्रा पर करियर न थोपा जाए, बल्कि उसकी रुचि के अनुसार ही उसे आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्रावास में रह रही छात्राओं से उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वार्डन और बीएसए को नियमित काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालय की रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रावास में आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों के मोबाइल नंबर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएं। डीएम ने छात्रावास के कंट्रोल रूम और सुरक्षा इंतजामों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य, बीएसए अनिल कुमार, उपायुक्त उद्योग संध्या, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें