फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीएम-एसएसपी ने निपटाईं 7 शिकायतें, लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दी चेतावनी

Sat, 07 Feb 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की सम​स्याऐं सुनते जिला​धिकारी  - फोटो : संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की सम​स्याऐं सुनते जिला​धिकारी
विज्ञापन
सिरसागंज। तहसील सिरसागंज में शनिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनसुनवाई की। डीएम ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, जल निगम और पंचायती राज विभाग से संबंधित कुल 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। डीएम ने 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराकर फरियादियों को राहत दी। शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रार्थी प्रेमचंद ने मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी को तत्काल समस्या समाधान के आदेश दिए।
नीरज कुमार ने चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम सिरसागंज को मामले की जांच कर तत्काल अवैध कब्जा हटवाने को कहा। परवीन नाम की महिला ने राशन कार्ड से परिजनों के नाम कटने की शिकायत की, जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार सुधार करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मौजूद समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें