फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेकाबू बस ने बाइक सवारों को रौंदा, बीए के छात्र की मौत, भतीजा घायल

Sat, 07 Feb 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिवम का फाइल फोटो - फोटो : शिवम का फाइल फोटो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के फतेहाबाद रोड पर शनिवार रात बरी चौराहा के पास एक निजी मेडिकल कॉलेज की अनियंत्रित बस ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम बरकतपुर निवासी शिवम (21) अपने भतीजे सुमित (18) के साथ शनिवार रात आसफाबाद से पनीर खरीदकर घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक फतेहाबाद रोड पर कुशवाहा पैलेस के पास पहुंची, टूंडला के एक निजी मेडिकल कॉलेज की तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। घायल सुमित का उपचार फिलहाल जारी है। शिवम बीए का छात्र था और अपने पांच भाइयों में पांचवें नंबर पर था। इधर, मौका पाकर बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई रामविलास की तहरीर और बस नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें