फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर सोलर लाइट से जगमगाएगा शहर 

Sat, 15 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सोलर लाइट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दीपावली पर सोलर लाइट से शहर के साथ प्रमुख पार्क जगमगाएंगे। नगर निगम द्वारा 1.38 करोड़ की धनराशि से शहर के पार्कों के साथ शहर से सटी 13 ग्रामसभा और नई आबादी के क्षेत्रों को रोशन किया जाएगा।  
विज्ञापन

पालिका से नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद शहर से सटी 13 ग्रामसभा और नई आबादी के क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट का इंतजाम नहीं हो सका है। 13 ग्रामसभा और नई आबादी से जुड़ी लाखों की आबादी को स्ट्रीट लाइट के अभाव में तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट से अछूते क्षेत्र को रोशन करने के लिए 1.38 करोड़ की धनराशि से सोलर प्लांट स्थापित कराने की योजना थी। गत माह कार्य कराने को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर सोलर प्लांट लगवाकर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लगाने का कार्य प्रांरभ करा दिया गया है। 
नगर निगम द्वारा गांधी पार्क में तीन सोलर लाइटें लगवाई गई हैं। लेबर कालोनी में भी दो स्थानों पर सोलर लाइट लग चुकी हैं। अब नगर निगम द्वारा शहर की 13 ग्रामसभा और नई आबादी के क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगवाने के लिए स्थान चिह्नित करने का काम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


बाक्स--
तीन स्थानों पर लगेंगे सोलर पावर प्लांट 
योजना के तहत शहर में 64 लाख की धनराशि से तीन स्थानों पर सोलर पावर प्लांट लगवाए जाएंगे। एक पावर प्लांट से 40 स्ट्रीट लाइटों का संचालन होगा। 72 लाख की धनराशि से 26 स्थानों पर हाईमास्ट एवं सेमी हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी।  

बिजली के बिल की खपत करने के लिए सोलर प्लांट लगवाकर शहर में स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटें लगवाई जा रही हैं। यह लाइटें ऐसे स्थानों पर लगवाई जाएंगे, जहां सुरक्षित रह सकें। इसके लिए स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

अजय राम 
सहायक अभियंता-प्रकाश विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें